हेरिटेज वॉक द्वारा आगरा को जानने-समझने के लिए पर्यटक मुगल या औपनिवेशिक गंतव्यों का चयन कर सकते हैं।
मुगल वॉक में आप स्थापत्य कला के लिहाज़ से महत्वपूर्ण इमारतों और स्मारकों को देख सकते हैं। यहां की गलियों में घूमते हुए हस्तशिल्प के कारीगरों और नमूनो का जायजा ले सकते हैं। इस दौरान स्वागत के परंपरागत अंदाज़ को अनुभव करते हुए यहां की स्थानीय परंपराओं और लोक शैली के गीत-संगीत को भी समझ सकेंगे।
औपनिवेशिक स्थलों का चयन कर आप अंग्रेज़ों द्वारा छोड़ी गई स्थापत्यकला के नमूनों को देख सकेंगे। यह यात्रा आपको आगरा कैंट, सेंट जॉर्ज केथेड्रल, हेवलॉक मेमोरियल चर्च, सेंट मैरी चर्च और अन्य कुछ महत्वपूर्ण इमारतों के दर्शन कराएगी।