• दुधवा नेशनल पार्क

दुधवा नेशनल पार्क

dudhawa

लखीमपुर खीरी जनपद में स्थित दुधवा नेशनल पार्क नेपाल की सीमा से लगे तराई-भाभर क्षेत्र में स्थित है। यह प्रदेश की राजधानी लखनऊ से लगभग 230 किमी दूर है।

दुधवा देश के तराई वन्य क्षेत्रों में शामिल है, जहां विभिन्न वनस्पति और वन्य जीवों की प्रजातियां प्राकृतिक रूप से पाई जाती हैं। इस जंगल का उत्तरी किनारा नेपाल की अंतरराष्ट्रीय सीमा से लगा हुआ है और इसके दक्षिण में सुहेली नदी बहती है।

यहां के वन्य क्षेत्र में घने हरे जंगल, लम्बी घास और अन्य पेड़ पाए जाते हैं और हिरनों की कई प्रजातियों के अलावा बाघ, तेंदुआ, बारहसिंघा, हाथी, सियार, लकड़बग्घा और एक सींग वाला गेंडा निवास करते हैं।

  • यह नेशनल पार्क हिरण, हाथी और पंछियों समेत बाघ, तेंदुए और विभिन्न-विभिन्न पक्षियों के लिए घर है।
  • शहरों की भागदौड़ से दूर तराई तलहटी में प्राकृतिक शांति के साथ कुछ समय बिताने के लिए यह उपयुक्त स्थान है। गहरे हरे जंगलों के बीच बहने वाली नदियां आपको जंगल का पूर्ण अनुभव देती है।